हसदेव नदी में मिली युवक की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस
कोरबा। हसदेव नदी में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। उसकी पहचान बबलू गोंड़ के रूप में कर ली गई है। माना जा रहा है कि डूबने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ शव बरामद किया है।
पसान थाना की कोरबी चौकी के अंतर्गत यह घटना हुई। कोरबी क्षेत्र में हसदेव नदी पुल के पास बबलू का शव सुबह मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान मृतक की पहचान कर ली गई जो स्थानीय निवासी बताया गया। नदी के पास ही झोपड़ी बनाकर बबलू 7 वर्ष से रह रहा था। वह मूलत: बैकुण्ठपुर का निवासी बताया गया जो सात वर्ष पहले यहां पहुंचा था। रात्रि को बबलू दिशा मैदान के लिए गया था और उसके बाद नहीं लौटा। खोजबीन करने पर वह नदी में मृत पाया गया। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद लोगों के सहयोग से मृतक का शव निकाला गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला नदी में डुबने से मौत होने का प्रतीत होता है। धारा 174 के अंतर्गत कायम कर जांच में रखा गया है।
![]()

