Tuesday, February 17, 2026

पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने लगा ली फांसी

Must Read

पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने लगा ली फांसी

कोरबा। शहर में में एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घर पर फंदे से लटकी उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर का है। मृतक का नाम अशोक यादव (40) है। मोती सागरपारा निवासी अशोक यादव बढ़ई का काम करता था। छोटे-मोटे काम लेकर पैसा कमाता था, लेकिन पैसे को वह शराब पीकर उड़ा देता था।बुधवार की सुबह 10 बजे अशोक यादव की पत्नी काम पर जा रही थी। इस दौरान अशोक ने शराब पीने के नाम से पैसे मांगे। उसकी पत्नी के पास पैसे नहीं थे, उसने कहा कि काम से वापस लौटने के बाद पैसे दूंगी, लेकिन उसे सब्र नहीं हुआ। उसकी पत्नी के आते तक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।मृतक अशोक यादव के परिजन ने बताया कि बच्चे स्कूल गए हुए थे। वहीं पति-पत्नी ही घर पर थे, जब उसकी पत्नी चीख-पुकार मचाने लगी, तब मौके पर पहुंचे। इस दौरान अशोक फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।

 

बॉक्स

एक साल पहले बेटी भी कर चुकी है खुदकुशी

 

मृतक अशोक यादव की 1 लड़की और 2 लड़के हैं, जिसमें एक बड़ी लड़की ने 1 साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। रोजी-मजदूरी कर पत्नी ने परिवार का भरण पोषण करती है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This