Wednesday, February 11, 2026

जंगल में लगी, पेड़ पौधों को हुआ नुकसान

Must Read

जंगल में लगी, पेड़ पौधों को हुआ नुकसान

कोरबा। बालको रेंज में आने वाले भटगांव के पास जंगल में आग लगी। आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थी, जिस क्षेत्र में आग लगी, वहां बड़ी तादाद में इमारती लकड़ियों के पौधे और तमाम किस्म की वनस्पतियां जलकर खाक हो गई। जंगल में आग लगने से वन्यजीवों की जान को खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों की मानें तो कई छोटे-बड़े पेड़-पौधे आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं। इससे पहले कोरबा में मार्च के महीने में भी बालको रेंज के जंगल में भीषण आग लग गई थी। रोगबहरी और जामबहार के बीच के जंगल का बड़ा इलाका आग से जल गया था। आग से बड़ी मात्रा में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए थे।हर साल गर्मी के मौसम में जंगलों में भीषण आग लगती है। इस आग से जंगल में रहने वाले छोटे वन्य प्राणियों की मौत हो जाती है। पेड़-पौधे झुलस जाते हैं। हालांकि वन विभाग ये दावा करता है कि आग को रोकने के उनके पास पर्याप्त इंतजाम हैं, लेकिन जब घटना होती है, तब ये दावे बेकार साबित होते हैं।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This