लाल ईंटों का धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार, विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

Must Read

लाल ईंटों का धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार, विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

कोरबा। लाल ईंट बनाने का कार्य बेधडक़ अवैध रूप से चल रहा है। इस पर जिला प्रशासन, खनिज विभाग, राजस्व विभाग व नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र में लाल ईंट बनाने का कार्य लंबे समय से किया जा रहा है। कटघोरा विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला, सलोरा, बिसनपुर, अरदा सहित अन्य क्षेत्रों में लाल ईंट बनाने का अवैध कार्य वर्षों से चल रहा है। कुसमुंडा क्षेत्र में भी कारोबार लंबे समय से चला आ रहा है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कार्रवाई नहीं किए जाने से नगर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से लाल ईंट बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। इसके लिए लोग अपनी निजी जमीन का उपयोग कर रहे हैं। कमी होने पर भाड़े पर भी जमीन लेकर यह धंधा कर रहे हैं। स्वयं के उपयोग के नाम पर बड़े पैमाने पर लाल ईंट बनाकर बेच रहे हैं। बताया जाता कच्ची ईंट को पकाने के लिए अधिकांश ईंट भ_ों में जिस कोयले का उपयोग किया जाता है, वह चोरी का होता है। अवैध लाल ईंट बनाकर पकाने से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। पर्यावरण और प्रदूषण विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। गौरतलब है कि औद्योगिक जिला होने के कारण जिले में लाल ईंट के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसकी जगह बिजली घरों से निकलने वाली राख और सीमेंट के उपयोग से ईंट बनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This