यूपीएससी ने किया इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 23 जून को
कोरबा। यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले में मुख्य परीक्षा 23 जून को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।इसके माध्यम से 167 पद भरे जाएंगे। यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा तीन घंटे की अवधि की होगी। इसमें दो पेपर शामिल होंगे।प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होगा और परीक्षा में अधिकतम अंक 600 होंगे। पहली पाली में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूर संचार इंजीनियरिंग और दूसरी पाली में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और दूर संचार इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी।यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से होने वाले कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन का रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक बार ही होगा। इसके आधार पर अभ्यर्थी कई बार परीक्षा में बैठ सकेंगे। यूपीएससी ने सीएमएस का का शेड्यूल जारी किया है। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपए और महिला एससी, एसटी, ओबीसी व नि:शक्तजनों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन 30 अप्रैल शाम छह बजे तक किए जा सकते हैं। परीक्षा देश के 41 शहरों में होगी। इसकी अधिसूचना यूपीएससी ने वेबसाइट पर जारी की है।
![]()

