Friday, February 6, 2026

जलाराम मंदिर में रामनवमी उत्सव 17 अप्रैल को

Must Read

जलाराम मंदिर में रामनवमी उत्सव 17 अप्रैल को

कोरबा। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वाधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 17 अप्रैल को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 17 अप्रैल बुधवार को सुबह 10 बजे से श्रीराम धुन और भजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया गया है।
———–
डॉल्फिन बस सर्विस की वाहन हुई हादसे का शिकार, दो की मौत
कोरबा द्य उड़ीसा के प्रसिद्ध मंदिर जगन्नाथ पुरी जा रही डॉल्फिन बस सर्विस की एक यात्री बस आज तड़के दुर्घटना का शिकार हो गई। कोरबा से पुरी जाने वाली डॉल्फिन बस में सवार दर्री कोरबा के एक परिवार के सदस्य कमलेश साहू ने बताया है कि उड़ीसा के अंगुल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बस रेत परिवहन कर रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की केबिन पिचक कर माचिस की डिबिया बन गई। बस चालक और उसके चालक साथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं बस का हेल्पर किसी तरह केबिन से बाहर आया उसकी भी हालत गंभीर है। घटनास्थल पर पहुंचे कमलेश साहू ने बताया कि बस में सवार दर्जनों लोगों को काफी चोट आई है। अधिकांश लोगों के सिर फूट गए हैं। कमलेश साहू ने बताया कि वह अंगुल में ही काम करते हैं, जैसे ही बस में सवार उनके परिजनों से उन्हें एक्सीडेंट के विषय में पता चला वह थोड़ी देर में ही घटनास्थल पहुंच गए। उनके अनुसार घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This