Friday, February 13, 2026

संकेत साहित्य समिति की काव्य गोष्ठी आयोजित

Must Read

संकेत साहित्य समिति की काव्य गोष्ठी आयोजित

कोरबा। पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन में संकेत साहित्य समिति जिला इकाई द्वारा काव्य संध्या का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। अतिथि के रूप में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी व अंचल के प्रतिष्ठित साहित्यकार मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन व संकेत साहित्य समिति के संरक्षक युनूस दानियाल पुरी ने की। पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन समिति के संरक्षक व संकेत साहित्य समिति के अध्यक्ष कमलेश यादव, पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन कोरबा के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, उद्गार काव्य समिति जमनीपाली के अध्यक्ष इकबाल अनजान, पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन समिति व संकेत साहित्य समिति के सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, डॉक्टर गिरिजा शर्मा, स्मिता देशपांडे व भुवनेश्वर देवांगन नेही आदि विज्ञजनों ने मंचासीन होकर उपस्थित कई वृंदों को आशीर्वाद प्रदान की। डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा ने संकेत साहित्य समिति के बारे में बताते हुए स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। युनूस दानियाल पुरी व कमलेश यादव ने अपने उद्बोधन में कोरबा में फलीभूत हो रहे विभिन्न साहित्य समितियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरबा की विभिन्न साहित्य समितियां पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन समिति रूपी सागर में समाहित है व लगातार अपने-अपने बैनर तले उत्कृष्ट आयोजन व लेखन कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर कवयित्री रामकली कारे की पुस्तक काव्य कँवल का लोकार्पण हुआ। मंचासीन अतिथियों व कविवृंदों को पुस्तक ज्ञापित कर रामकली कारे ने आशीर्वाद प्राप्त की। अपने पुस्तक के संबंध में भी रामकली कारे ने विचार प्रस्तुत की। संकेत साहित्य समिति की स्थापना कोरबा में सन 1981 में वरिष्ठ साहित्यकार व गजलकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा द्वारा किया गया था। प्रादेशिक संस्था संकेत साहित्य समिति, डॉ माणिक विश्वकर्मा नवरंग की अध्यक्षता में विभिन्न जिलों में संचालित है। कमलेश यादव, दिलीप अग्रवाल, यूनुस दानियालपुरी, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, व सहसचिव जीतेंद्र कुमार वर्मा खैरझिटिया है। जीतेंद्र कुमार वर्मा के संचालन में उपस्थित कवि कवियित्रियों ने काव्य पाठ की। काव्य पाठ करने वालों में युनूश दानियाल पुरी, दिलीप अग्रवाल, बलराम राठौड़, अनुसुया श्रीवास, किरण सोनी, डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्रा, स्मिता देशपांडे, रामकली कारे,डॉ. गिरिजा शर्मा, भारती चौरसिया, भुनेश्वर देवांगन नेही, नवल कुमार जोशी, मनीष कुमार, इंदू देवांगन, अर्चना साहू, संतोष मेरी हेम, धरम सिंह साहू, इकबाल अनजान, देवव्रत कुर्रे, आर एल पात्रे, कविता जैन, आर एस श्रीवास, सरस्वती श्रीवास, ज्योति दीवान, संतोष चौहान आदि कवि कवियित्रियों का नाम शामिल है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन बलराम राठौड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This