Wednesday, February 11, 2026

लापता बालक की 2 दिन बाद मिली लाश

Must Read

लापता बालक की 2 दिन बाद मिली लाश

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती बरमपुर के दो दिनों से लापता 9 वर्षीय बालक की अहिरन नदी में तैरती हुई लाश मिली। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम कार्यवाही के लिए चीरघर भिजवा दिया। ग्राम पुरानी बस्ती बरमपुर निवासी अंकित कुमार पटेल 9 वर्ष पिता स्व. धनीराम पटेल अपनी मां के साथ घर में रह रहा था। 21 अप्रैल को अपने घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा था जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। उसी दौरान एक उसके सहपाठी लडक़े ने जानकारी दिया कि उसका साथ अंकित कुमार पटेल अहिरन नदी में नहाने के लिए गया हुआ था, लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिलने से परिवार के सदस्य परेशान थे। खोजबीन जारी थी। सर्वमंगला चौकी पुलिस के साथ खोजबीन में लगे हुए थे। लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिलने से पुलिस वाले भी आसपास के अन्य इलाके में भी खोजबीन करने लगे। इसी बीच कल दोपहर के लगभग उक्त बालक की लाश अहिरन नदी से बाहर आ गई। उसकी लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए स्थानीय पीएचसी के चीरघर भिजवा दिया।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This