Wednesday, February 11, 2026

तीन नंबर एमटीके कैंटिन के पास लगा वाटर कूलर खराब

Must Read

तीन नंबर एमटीके कैंटिन के पास लगा वाटर कूलर खराब

कोरबा। कोयला मजदूर सभा ने कुसमुंडा परियोजना के तीन नंबर एमटीके कैंटिन के पास वाटर कूलर सुधार कराने की मांग को लेकर परियोजना अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि कुसमुण्डा परियोजना के 03 नबर एमटीके कैन्टीन के पास लगे वाटर कूलर के खराब हो हो गई है। इस कारण कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वाटर कूलर तीन दिन पूर्व से खराब हो चुका है। इस कारण कर्मचारियों को शीतल पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही बरकुटा एमटीके में बना कैंटिन जो लगभग एक माह पूर्व से बंद पड़ा हुआ है। इससे बरकुटा एमटीके में कार्यरत कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This