Wednesday, February 11, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मिली लाश

Must Read

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मिली लाश

कोरबा। जिले के पाली थाना के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत घुनघुटी के भंवर तालाब के पास करीब 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस मृत महिला के पहचान कार्यवाही में जुटी हुई है। महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन लाश मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चा सरगर्म है। जिस तरह से महिला की लाश वहां मिली है इसे लेकर कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में वैधानिक कार्यवाही कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के नाक से रक्तस्राव हो रहा है। महिला के जेवर जस के तस है। उसकी उम्र करीब 30 साल आसपास होगी। उसकी लाश बिल्कुल सीधी है, शव के करीब जिस तरह से सैंडिल रखे है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि कही और कत्ल के बाद शव लाकर रखा गया हो। हालांकि इसका खुलासा मृतिका की शिनाख्ती और पीएम रिपोर्ट से होगा।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This