Sunday, February 22, 2026

वन विभाग और लोगों ने ली राहत की सांस, धरमजयगढ़ की ओर लौटे हाथी

Must Read

वन विभाग और लोगों ने ली राहत की सांस, धरमजयगढ़ की ओर लौटे हाथी

 

कोरबा। जिले के कुदमुरा रेंज के गीतकुंआरी में मौजूद 7 हाथियों के दल ने भी धरमजयगढ़ का रूख कर लिया है। 22 हाथियों का दल पहले ही लौट चुका है। 7 हाथियों के अन्यत्र जाने से कुदमुरा रेंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। जबकि कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में अभी भी बड़ी संख्या में हाथी जमे हुए हैं। यहां 39 की संख्या में सक्रिय हाथियों में से 13 का दल कापानवापारा तथा 12 हाथी लालपुर बीट में हैं। जबकि 24 हाथी केंदई व एतमानगर की सीमा पर पहुंच गए हैं। हाथियों के इस दल के एतमानगर की ओर जाने की संभावना है जिसे देखते हुए संबंधित अमले को सूचना देने के साथ ही सावधान कर दिया गया है। बताया जाता है कि जिले के कोरबा व कटघोरा वनमंडल में हाथी समस्या लगातार कायम है। बड़ी संख्या में हाथियों के विचरण करने व फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीण परेशान हैं।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This