Monday, February 23, 2026

मकान की छत से गिरकर युवक ने दम तोड़ा, पड़ोसी जिला से काम कर घर लौटा था मृतक

Must Read

मकान की छत से गिरकर युवक ने दम तोड़ा, पड़ोसी जिला से काम कर घर लौटा था मृतक

कोरबा। घर की छत में गहरी नींद सो रहा युवक करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। घटना में युवक को गंभीर चोटें आई। उसें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक सुबह ही पड़ोसी जिले से काम कर घर लौटा था। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।
उरगा थानांतर्गत ग्राम पहंदा में हरियर सिंह कंवर निवास करता है। उसका 24 वर्षीय पुत्र सक्ती जिले में रोजी मजदूरी कर पत्नी और एक बच्चे का पालन पोषण करता था। वह मंगलवार की सुबह कई दिनों तक काम कर घर लौटा था। उसने पूरे दिन परिवार के साथ बिताई। इसके बाद रात करीब नौ बजे परिवार के साथ भोजन कर घर के छत में जाकर सो गया। रात लगभग 11.30 बजे परिजनों को जोर की आवाज सुनाई दी। उन्होंने घर के बाहर आकर देखा तो गणेश छत से गिरा हुआ था। घटना में गणेश गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे आनन फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान गणेश की मौत हो गई। उसके शव को मर्च्युरी में रखवाते हुए पुलिस को मेमो भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि गणेश शराब के नशे में रहा होगा। वह नींद टूटने पर धोखे में छत से गिरा होगा। बहरहाल अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This