पखवाड़े भर से अधिकतम तापमान का पारा 40 डिग्री से ऊपर, तेज धूप के साथ चल रहे गर्म हवाओं थपेड़े

Must Read

पखवाड़े भर से अधिकतम तापमान का पारा 40 डिग्री से ऊपर, तेज धूप के साथ चल रहे गर्म हवाओं थपेड़े

कोरबा।तेज धूप के साथ गर्म हवाओं थपेड़े चल रहे हैं। इस कारण सुबह 11 बजे के बाद लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पखवाड़े भर से तापमान 40 से 41 डिग्री पर तप रहा है। शहर गर्म हवाओं के थपेड़े में है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सूर्य की तेज किरणों की वजह से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। लगभग पखवाड़े भर से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से उपर दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चल रही है। वातावरण गर्म होने की वजह से हवाएं गर्म हो गई है। इसका असर रात में भी अहसास हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लोग सुबह नौ बजे से पहले ही जरूरी काम निपटा ले रहे हैं। इसके बाद घर व दुकानों में लोग दुबके रह रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए वातानुकुलित मशीन, कूलर, पंखा के नीचे ठंडी हवाओं का सहारा लिया जा रहा है। इस कारण दोपहर लगभग 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से लोग बच रहे हैं। जरूरी कार्य होने पर सिर, चेहरा और कान ढंककर बाहर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें से सबसे अधिक मरीज लू के लक्षण वाले मरीज सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से लोगों को सीधे धूप में आने से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बाहर निकलने पर सूती के वस्त्र पहनने और चेहरे व कान ढंकने का कहा जा रहा है।बताया जा रहा है कि आगामी दिनों मैं मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया जा रहा है। आसमान में बदली और हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका है। मौसम में परिवर्तन होने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This