Monday, February 16, 2026

शादी में गए युवक पर चचेरे भाई और चाचा ने किया डंडे से हमला

Must Read

शादी में गए युवक पर चचेरे भाई और चाचा ने किया डंडे से हमला

कोरबा। सिविल लाइन पुलिस ने आपसी विवाद को लेकर घर के छप्पर में तोडफ़ोड़ और युवक से मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना में चारपारा कोहडिय़ा में रहने वाले सचिन धमदे को चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त का कहना है कि वह चकरभाठा में भांजा की सगाई में गया था। वापस लौटने पर उसके रिश्ते में मामा का लडक़ा गन्नू और चाचा सावन ने किसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढऩे पर गन्नू ने हाथ और मुक्के से सचिन से मारपीट किया। वहीं सावन ने भी पास में रखे डंडे से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में सचिन घायल हो गया। इसकी रिपोर्ट पीडि़त ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This