Sunday, February 15, 2026

मालगाड़ी हुई डी-रेल, छह घंटे कोयला परिवहन रहा बाधित

Must Read

मालगाड़ी हुई डी-रेल, छह घंटे कोयला परिवहन रहा बाधित

कोरबा। जुनाडीह साइडिंग से गेवरारोड रेलवे स्टेशन के मध्य एक कोयला लोड मालगाड़ी डी-रेल हो गई। घटना के बाद रेलवे व एसईसीएल प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। दुर्घटना की वजह से लगभग छह घंटे रेल लाइन पर कोयला परिवहन बाधित रहा। इससे लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान है।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जुनाडीह साइडिंग से मालगाड़ी के वैगनों में कोयला ढलान के बाद गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे गेवरारोड रेलवे स्टेशन से पहले मालगाड़ी आगे चलकर दो वैगनों का पहिए पटरी से उतर गए। कुछ दूरी पर जाने के बाद लोको पायलट को कुछ अनहोनी महसूस किया। लोका पायलट ने गाड़ी रोकी। तब तक बेपटरी मालगाड़ी लगभग 100 मीटर दूरी तक घसिटती रही। इसकी वजह से रेल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना रेलवे व एसईसीएल के अफसरों को दी गई। घटना की सूचना के बाद अधिकारियों के बीच हडक़ंप मच गया। अधिकारी के साथ ही इंजीनियरिंग सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। डी-रेल हुए वैगनों को हटाया। इसके बाद रेल लाइन में सुधार का कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों की काफी मशक्कत के बाद लगभग छह से सात घंटे के बाद रेल लाइन बहाल की जा सकी। इस दौरान इस रेल लाइन से कोयला परिवहन बाधित रहा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना की वजह से तीन से चार रैक कोयला परिहन नहीं हो सका। इससे प्रबंधन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This