Saturday, February 14, 2026

मतदान का महत्व बता रही महिला समूह

Must Read

मतदान का महत्व बता रही महिला समूह

कोरबा। वार्ड क्र 51 के श्री आर्या महिला स्व सहायता समूह द्वारा लोकतंत्र के निर्माण मे अनिवार्य मतदान के लिये आस पास के लोगों को मतदान के महत्व को बताया जा रहा। अपने नैतिक जिम्मेदारी को निभाते हुए महिला समूह द्वारा आम लोगों को मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। मताधिकार का उपयोग कर सशक्त राष्ट्र निर्माण मे अपना बहुमूल्य योगदान दिये जाने के मूल्यों को महिला समूह द्वारा क्षेत्र के निवासियों को समझाया गया। मतदान शत प्रतिशत होना चाहिए ऐसा समूह का अपना मानना है और इसी तारातम्य मे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का महिला समूह द्वारा प्रयास किया जा रहा है। श्री आर्या महिला समूह के सदस्य श्रीमती अंजू शरण, अन्नू तिवारी, सुनीता साहू, सरिता शर्मा एवं पूनम सिंह द्वारा लोगों को समय निकाल कर मतदान केंद्र जाकर मत का उपयोग कर अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिये कहा जा रहा है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This