Saturday, February 14, 2026

हाथियों ने रौंदी दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की फसल, एतमानगर व केंदई रेंज में 49 हाथियों की बनी है मौजूदगी

Must Read

हाथियों ने रौंदी दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की फसल, एतमानगर व केंदई रेंज में 49 हाथियों की बनी है मौजूदगी

कोरबा। जिले के वन मंडल कटघोरा व कोरबा में हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है। जहां कोरबा वन मडल में 5 दर्जन के लगभग हाथी कुदमुरा रेंज के लबेद तथा कोरबा के कमरन व गेराव में विचरण कर रहे है। वही कटघोरा वन मंडल के एतमा नगर व केंदई रेंज में 49 हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। कोरबा वन मंडल में सक्रिय हाथियों ने लबेद गांव में उत्पात बचाते हुए दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के धान के फसल को रौंद दिया है। हाथियों के लबेद पहुंचने व फसल रौंदे जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी करने के साथ नुकसानी का आकलन करने में जुट गया है। जबकि गेराव व कमरन पंहुचे हाथियों की निगरानी संबंधित अमला द्वारा की जा रही है। हाथियों के दल ने यहां भी फसलो को काफी नुकसान पहुंचाया है। जिसका आकलन जारी है। उधर कटघोरा वन मंडल के पचरा व केंदई के लालपुर क्षेत्र में भी हाथियों की मौजुदगी लगातार बनी हुई है। हाथियों का दल यहां जगल जगल विचरण कर रहा हे। आबादी वाले क्षेत्रों में नही आने के कारण विशेष नुकसान नही पहुंचाया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This