Saturday, February 14, 2026

चुनाव कराने कोरबा और कटघोरा से मतदान दल हुआ रवाना, चुनाव प्रेक्षक,जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर मतदान दल को किया रवाना

Must Read

चुनाव कराने कोरबा और कटघोरा से मतदान दल हुआ रवाना, चुनाव प्रेक्षक,जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर मतदान दल को किया रवाना

कोरबा। लोकसभा के तीसरे चरण के महापर्व के लिए पहली बार कटघोरा के शासकीय मुकुटधर पांडे कालेज को अस्थाई स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां से कटघोरा और पाली-तानाखार विधान के मतदान केन्द्रो के लिए मतदान दाल मतदान सामग्री लेकर रवाना हुआ। जिला चुनाव नोडल अधिकारी संबित मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि कटघोरा विधानसभा के 244 मतदान केंद्र और पाली तानाखार विधानसभा के 300 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री का वितरण कर दल को रवाना किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल मतदान सामग्री लेकर अपने अपने मतदान केन्द्रो के लिए रवाना किये गए। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में 1273 और पाली-तानाखार के लिए 1464 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।आई टी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम से कोरबा और रामपुर विधान सभा के लिए मतदान दाल मतदान सामग्री लेकर रवाना किये गए।इस दौरान चुनाव प्रेक्षक,जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर मतदान दल को रवाना किया गया। बस में चढ़ कर जिला निवार्चन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दल को शुभकामनाएं दी। इसी तरह कोरबा विधानसभा क्षेत्र के 249 सहित कुल 279 बूथों में महिलाएं मतदान करायेंगी इन बूथों में सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला पुलिस कर्मियों दी गई है। कोरबा विधान सभा में कुल 1200 से अधिक महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। झगरहा स्थित स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री लेने पहुंची महिला कर्मियों में लोक तंत्र के महापर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया।भीषण गर्मी में महिला कर्मी मतदान सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This