Saturday, February 14, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से किया अनाचार, फेसबुक के माध्यम से हुई थी जान पहचान

Must Read

शादी का झांसा देकर युवती से किया अनाचार, फेसबुक के माध्यम से हुई थी जान पहचान

कोरबा। शादी का झांसा देकर साथ रहने के बाद दूसरे जगह शादी की बातचीत शुरू कर दिया। इस पर पीडि़ता ने युवक के विरूद्ध शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद से युवक फरार हो गया। घटना के संबंध में पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से एनटीपीसी जमनीपाली निवासी जांटी एडविन का फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर उससे बातचीत शुरू हुई। इस बाद उसने पीडि़ता को अपने विश्वास में लेकर अलग घर में रहने पर जोर दिया। इस पर युवती ने विश्वास करते हुए अपना घर छोड़ जांटी एडविन आनंद के साथ उरगा हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मकान किराया पर लेकर रहने लगी। उसने बताया कि लगभग दो साल साथ रहने के उपरांत जांटी एडविन आनंद के माता पिता उनके उरगा स्थित मकान में आए और शादी करने की बात कही। इसके बाद जांटी माता पिता के साथ अपने घर लौट गया।कुछ दिनों पश्चात युवती की नियुक्ति अंबिकापुर के पास रघुनाथनगर में लेक्चर के रूप में हुई। युवती ने जांटी के साथ बातचीत की, तब उसने शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह, अभी समय है कहकर लगातार टालमटोल किया जाता रहा फिर युवती द्वारा शादी करने की बात करने पर जांटी ने युवती का फोन नंबर ब्लाक कर दिया। युवती द्वारा उसके दोस्तों और परिवार वालों से संपर्क करने पर पता चला की जांटी की शादी की बातचीत किसी अन्य जगह चल रही है। इस पर युवती द्वारा कोतवाली कोरबा में जांटी एडविन आनंद के ख़िलाफ अपराध दर्ज कराया गया। जांटी पर धारा 376 का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी घर से फऱार हो गया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This