Wednesday, February 11, 2026

सीएमडी ने दीपका खदान का लिया जायजा

Must Read

सीएमडी ने दीपका खदान का लिया जायजा

कोरबा। शुक्रवार की देर संध्या एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा दीपका मेगा परियोजना के दौरे पर पहुंचे।
दौरे के दौरान उन्होंने खदान के हर पैच में उत्पादन एवं उत्पादकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की एवं आगामी महीनों के लिए उत्पादन योजना के बारे में जानकारी ली। आगामी मानसून को देखते हुए उन्होंने उससे जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की साथ ही उत्खनन विभाग के अधिकारियों के साथ डिपार्टमेंटल क्षमता की बेहतर उपयोगिता को लेकर चर्चा की। दौरे के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित सक्सेना साथ रहे।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This