बिना अनुमति ग्राम पंचायत क्षेत्र में ड्रोन से कराया सर्वे, एसईसीएल गेवरा मुख्य महाप्रबंधक पर एफआईआर की मांग

Must Read

बिना अनुमति ग्राम पंचायत क्षेत्र में ड्रोन से कराया सर्वे, एसईसीएल गेवरा मुख्य महाप्रबंधक पर एफआईआर की मांग

कोरबा। एसईसीएल खदान प्रभावित ग्राम पंचायत भिलाईबाजार में बिना अनुमति व पूर्व सूचना दिए ड्रोन कैमरा को पूरे गांव में घुमाया गया। जिसके खिलाफ सरपंच व ग्रामीणों ने एरिया सरपंच मुख्य महाप्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज को करने की मांग की है। सरपंच व ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत सरपंच चंद्रभान सिंह का कहना है कि 18 मार्च को ग्राम पंचायत भिलाईबाजार में पंचायत की बिनाअनुमति व पूर्व सूचना दिए ड्रोन कैमरा पूरे गांव में घुमाया गया। जानकारी लिए जाने पर पता चला कि ड्रोन कैमरा एसईसीएल गेवरा महाप्रबंधक एसके मोहंती के द्वारा घुमवाया गया, जो न्यायोचित नहीं है। ग्राम भिलाईबाजार छठवीं अनुसूचि के अंतर्गत आता है। बिना किसी सूचना ड्रोन कैमरा द्वारा सर्वे किया गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। सरपंच का कहना है कि यह निजता का भी हनन है, जिससे ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। सरपंच ने गेवरा महाप्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।शिकायत में कहा गया है कि भिलाईबाजार की खदान से दूरी महज 300 मीटर है। प्रबंधन को मना करने के उपरांत भी हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा प्रबंधन को समझाइश दी जा चुकी है। इसके बाद भी हैवी ब्लास्टिंग किया जा रहा है। विरोध करने पर नियमानुसार ब्लास्टिंग की जाती है। भिलाईबाजार चौक में रियेक्टर स्केल की स्थापना की मांग की गई है, जिससे भूकंपन को मापा जा सके। साथ ही जल स्तर भी नीचे चला गया है। कुआं व बोर सूख चुका है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This