सोने व चांदी के जेवर व 35 हजार रुपए की चोरी

Must Read

सोने व चांदी के जेवर व 35 हजार रुपए की चोरी

कोरबा। शादी में शामिल होने झारखंड गए परिवार के सूने मकान में चोंरो ने धावा बोल दिया। मकान में रखे फ्रीज, कूलर, सोने व चांदी के जेवर, 35 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। वापस कोरबा लौटने पर परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने बताया कि ग्राम गुरसिया में बादल सिंह चेरो का परिवार रहता है। वह दो मई को मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ शादी कार्यक्रम शामिल होने के लिए झारखंड गए थे। इस बीच चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया। झारखंड से परिवार सोमवार को वापस कोरबा लौटे। मकान के सामने के दरवाजा का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर प्रवेश किया। सामान बिखरा पड़ा देखकर परिवार के होश उड़ गए। मकान में रखे फ्रीज, कूलर, टीवी, चांदी का पायल, सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली के साथ ही 35 हजार रुपए नकदी सहित अन्य दस्तावेज नहीं थे।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This