नियमों का उड़ा रहे माखौल, बिना ढके हो रहा कचरा परिवहन
कोरबा। शहर में लम्बे समय से विभिन्न स्थानों से एकत्र कचरे को ट्रैक्टरों के माध्यम से डम्पिंग यार्ड तक खुले में ही ले जाया जा रहा है। शहर को साफ सुथरा रखने व स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंक हासिल करने के संकल्प लेकर इसके लिए कवायद की जा रही है। बावजूद इसके अब भी शहर का कचरा ट्रैक्टर से बिना ढके ही ले जाया जा रहा है। जो कहीं ना कहीं स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की सफलता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। नियमानुसार कचरे का खुला परिवहन नहीं किया जा सकता। इसे किसी बंद वाहन या ढककर ले जाना चाहिए। लेकिन नगर निगम की ओर से इसकी अनदेखी की जा रही है और रोजाना ट्रैक्टरों से कचरे को बिना ढके ही डम्पिंग यार्ड तक ले जाया जा रहा है।कचरे को बिना ढके ले जाने से शहर की स्वच्छता खराब होती है। कई बार खुले वाहन से कचरा उडकऱ सडक़ पर बिखरता रहता है। जिससे शहर की सडक़ों पर गंदगी होती है। वहीं वाहन में पड़े कचरे से उड़ती बदबू से भी लोगों खासकर ट्रैक्टर के पीछे चलने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।शहर में रोजाना विभिन्न स्थानों से दो ट्रैक्टरों के माध्यम से कचरे को डम्पिंग यार्ड तक ले जाया जाता है। यह ट्रैक्टर सुबह और दोपहर में कचरे का परिवहन करते हैं। इस दौरान इनसे कचरा गिरकर गंदगी का कारण बनता है।यदि शहर को स्वच्छ रखना है और कचरे से भरे ट्रैक्टर को ढककर ले जाना होगा। ताकि कचरा उडकऱ सडक़ों पर ना फैले और बदबू का कारण ना बने।
![]()




























