पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला
कोरबा। केराकछार में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने मिलकर एक युवक पर टांगी, ईंट और डंडा से हमला कर दिया। घटना में उसे चोटें आई है। इसकी रिपोर्ट बालकोनगर थाना में दर्ज कराई है। ग्राम केराकछार में रहने वाला रामायण सिंह चौहान पत्नी सन कुंवर के साथ कोरबा आने के लिए निकले थे। बच्चों को माता-पिता के पास छोड़ने गए। इस बीच पुरानी रंजिश को लेकर सुनाराम चौहान, बरातू राम चौहा, दिलेश्वर चौहान विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज करने से मना करने पर सुनाराम टांगी से हमला कर दिया। बरातू राम लाठी से और दिलेश्वर चौहान से ईंट मारपीट किया। इसकी सूचना पर परिजनों ने डॉयल 112 को कॉल किया।
![]()




























