Friday, February 13, 2026

अब ज्यादा पूछे जाएंगे क्रिटिकल थिंकिंग, कंबटेंसी बेस्ड और प्रॉबलम सॉल्विंग स्किल से जुड़े प्रश्न, सीबीएसई ने शुरू कर दी है तैयारी, पाठ रटने के बजाय समझना होगा ज्यादा जरूरी

Must Read

अब ज्यादा पूछे जाएंगे क्रिटिकल थिंकिंग, कंबटेंसी बेस्ड और प्रॉबलम सॉल्विंग स्किल से जुड़े प्रश्न, सीबीएसई ने शुरू कर दी है तैयारी, पाठ रटने के बजाय समझना होगा ज्यादा जरूरी

कोरबा। नोट्स और किताबें रट कर छात्र-छात्राएं अब परीक्षा नहीं दे पाएंगे। ऐसा किया तो बेहतर अंक लाना मुश्किल होगा।सीबीएसई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों को भी इसकी जानकारी दी है। परीक्षा में अब क्रिटिकल थिंकिंग, कंबटेंसी बेस्ड और प्रॉबलम सॉल्विंग स्किल से जुड़े प्रश्न ज्यादा पूछे जाएंगे। इन्हें हल करने के लिए विद्यार्थियों को पाठ रटने के बजाय समझना ज्यादा जरूरी होगा। दरअसल, सीबीएसई ने सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों में अंक वितरण में कुछ बदलाव किया है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप बनाने की शुरुआत मानी जा रही है। 10वीं के प्रश्नपत्रों में कोई विशेष बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया है। वहीं 12वीं के प्रश्नपत्रों में अंक वितरण बदल जाएंगे। मसलन, कौशल आधारित प्रश्न 10 फीसदी बढ़ जाएंगे। इसको देखते हुए स्कूलों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। छात्र-छात्राओं को प्रश्नपत्र के पैटर्न में आए बदलावों को समझाया जा रहा है, ताकि वे अभी से मानसिक रूप से खुद को तैयार कर सकें। जानकारों ने बताया 12वीं बोर्ड परीक्षा में कौशल आधारित प्रश्नों को 40 फीसदी से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा। अत: पाठ विशेष से सीधे प्रश्नों की संख्या को कम करने की तैयारी है। ऐसे में बच्चों को किसी भी पाठ की अच्छी समझ विकसित करनी होगी, तभी वे ज्यादा प्रश्नों के सही उत्तर दे पाएंगे। बहु विकल्पीय प्रश्नों को 20 फीसदी ही रखे जाने की बात है। लेकिन, इनमें भी कौशल आधारित प्रश्नों के बढ़ने की संभावना है। इस तरह बच्चों को अपने विषय में बेहतर दक्षता प्राप्त करनी होगी, तभी वे 2025 की वार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This