Saturday, February 14, 2026

सवारी वाहनों में यात्री ना बिठाने करा रहे मुनादी

Must Read

सवारी वाहनों में यात्री ना बिठाने करा रहे मुनादी

कोरबा माल वाहक वाहन पीकप, छोटाहाथी, ट्रेक्टर, मेटाडोर में यात्री परिवहन की रोकथाम हेतु कार्यवाही जारी है। कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर ने बताया कि माल वाहक वाहन जिसमें यात्री परिवहन किया जा रहा है उनके खिलाफ सघन जांच व कार्यवाही की जा रही है। पुलिस सहायता केन्द्र जटगा के द्वारा कुल 14 माल वाहकों के विरुद्ध कार्यवाही किया जा चुका है। इसके बाद भी लापरवाही से बाज नहीं आने पर सघन जांच करते हुए चालक का लायसेंस निरस्त, परमीट निरस्तीकरण की कार्यवाही की जावेगी। एसडीओपी पंकज ठाकुर ने बताया कि सघन कार्यवाही के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सहयोग से कोटवारों के माध्यम से मुनादी भी कराई जा रही है कि शादी पार्टी, मरनी, हरनी, पिकनिक, सगाई, छ_ी कार्यक्रम में पिकअप, छोटाहाथी, ट्रेक्टर, मेटाडोर इत्यादि वाहनों का उपयोग न करें। सुरक्षित यात्री वाहनों का ही उपयोग करें। अपनी जान माल को सुरक्षित रखें। शराब पीकर या नशाकर वाहन न चलाएं यातायात नियमों का पालन करें। सजग कोरबा पुलिस आपके सुरक्षा में तत्पर तैनात है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This