Monday, February 16, 2026

पंपहाउस क्षेत्र में दो पक्षों में हुआ विवाद

Must Read

पंपहाउस क्षेत्र में दो पक्षों में हुआ विवाद

कोरबा। अटल आवास पंपहाउस क्षेत्र में पिछली रात्रि को गाली-गलौज के साथ मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। हंगामा होते देख आसपास के लोग सख्ते में आ गए। सीएसईबी पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। घटना में दो व्यक्तियों को सामान्य चोट आने की बात कही गई है।
सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एसईसीएल के पंपहाउस अटल आवास इलाके में गुरुवार की रात्रि 11.30 बजे के आसपास यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि शंकर राजवाड़े की रिपोर्ट पर संदीप गंधर्व के खिलाफ 294, 323, 506 आईपीसी का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि मां से बात करने को लेकर दूसरे पक्ष ने गालियां दी और पीटने के साथ धमकाया। प्रकरण में मूल कारण अफेयर का संदेह होना बताया गया। मारपीट की घटना में राजवाड़े को चोटें आई। पुलिस के मुताबिक गंधर्व की ओर से भी चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि राजवाड़े ने उससे दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। संबंधितों की रिपोर्ट पर मामला कायम किया गया है। उक्तानुसार आगे कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This