Monday, February 16, 2026

परसखोला पिकनिक स्पॉट में मिली लाश

Must Read

परसखोला पिकनिक स्पॉट में मिली लाश

कोरबा। परसखोला पिकनिक स्पॉट में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली है।जानकारी मिलने उपरांत बालको पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच कार्यवाही की है।
जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाखोला पिकनिक स्पॉट में रोज की तरह ग्रामीण झरने में नहाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक युवक का शव पानी में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद अन्य लोगों के साथ घटना की सूचना बालको पुलिस को दी गई। मृतक के शव से कुछ दूर पर उसके कपड़े, चश्मे, गाड़ी की चाबी के साथ अन्य सामान बरामद हुए है। मृतक के पास से एक दस्तावेज मिला है, जिसमें उसका नाम विजय कुमार पिता ईश्वर सिंह, पता विजय नगर बताया जा रहा है। बहरहाल मौके पर पहुंच एएसआई चंद्रशेखर वैष्णव व आरक्षक संजीव सिंह द्वारा शव के पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है । वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This