Thursday, February 12, 2026

सराइपाली खदान में उतरी सतर्कता विभाग की टीम

Must Read

सराइपाली खदान में उतरी सतर्कता विभाग की टीम

कोरबा। लगातार दूसरे दिन तपती धूप में एसईसीएल सतर्कता विभाग की टीम ने एसईसीएल की खदानों में पहुँचकर मानसून तैयारियों की समीक्षा की। दौरे में टीम द्वारा रायगढ़ क्षेत्र की बरौद, बिजारी एवं जामपाली, कोरबा क्षेत्र की सराइपाली, हसदेव क्षेत्र की राजनगर ओसी पहुँचकर, मानसून से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। टीम द्वारा मुख्यत: खदानों में हाल रोड, कोयला परिवहन सडक़ों की गुणवत्ता एवं आगामी मानसून को देखते हुए सडक़ों एवं डिस्पैच पॉइंट्स रखरखाव से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया गया। टीम ने हॉल रोड, कोयला परिवहन सडक़ और प्रेषण बिंदुओं के रखरखाव से संबंधित चल रहे सभी अनुबंधों की भी जांच की एवं वर्तमान में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। सतर्कता विभाग द्वारा मानसून की तैयारियों में पारदर्शिता एवं उनका बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित कर मानसून के दौरान उत्पादन-उत्पादकता एवं कोयला प्रेषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से खदानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This