Wednesday, February 11, 2026

कोरकोमा में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, आरोपियों के नगदी, बर्तन और बाइक बरामद

Must Read

कोरकोमा में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, आरोपियों के नगदी, बर्तन और बाइक बरामद

कोरबा। रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोरकोमा में हुए चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से माल मशरूका बरामद किया है।कोरकोमना निवासी मेलाराम केशरवानी सहित क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों के घरों में चोरी की घटना सामने आई थी। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने संदेही धरमजयगढ़ थाना ग्राम डोंगरीपहरी सोहनपुर निवासी कैथल साय 24 वर्ष, अंबिकापुर अंतर्गत बेलदगी निवासी काकूराम शिकारी उम्र 31 वर्ष व इंदल शिकारी रायगढ़ निवासी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने कोरकोमा में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला था, जिसमें संदेहियों के संबंध में सुराग मिला था। पकड़े गए आरोपियों से 12 हजार 500 रूपये नकदी, बर्तन व चोरी में प्रयुक्त मोटर सायल को जब्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This