खदान में मिली लाश, जांच जारी
कोरबा। कुसमुंडा कोल परियोजना में एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिली है। खदान के भीतर मौजूद कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे शव देखा गया है। मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट के आधार पर उसकी पहचान ग्राम जेपली निवासी कपूरदास के रुप में की गई है। लाश मिलने की जानकारी मिलते ही कुसमुडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आ रही है कि संभवत: मृतक तार चोरी करने गया होगा। फिलहाल पुलिस विवेचना के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
![]()




























