Thursday, February 5, 2026

लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम, 500 पुलिस बल के साथ किए गए पुख़्ता इंतज़ाम, सुबह 5 से रात 11 बजे तक रहेगा यातायात डाइवर्ट

Must Read

लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम, 500 पुलिस बल के साथ किए गए पुख़्ता इंतज़ाम, सुबह 5 से रात 11 बजे तक रहेगा यातायात डाइवर्ट

कोरबा। लोकसभा निर्वाचन में मतगणना आई टी कॉलेज झगरहा में किया जाना है। जिसके लिये एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर शांतिपूर्ण मतगणना कराये जाने के उद्देश्य से त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।त्रि स्तरीय सुरक्षा में आउटर कार्डन में जिला पुलिस बल, मध्य कार्डन में नगर सैनिक व वन कर्मी और इनर कार्डन में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल को लगाया जा रहा है। जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारी और कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी मिलाकर 500 से ज़्यादा अधिकारी, कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के द्वारा एक मैप जारी किया गया है जिसमें बताया गया है की आई टी कॉलेज मार्ग में बड़ी गाडी सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। जिसके लिये डायवर्सन पॉइंट लगाया गया है।

बॉक्स
डायवर्सन पॉइंट

0 नकटीखार से दादर रोड, सुभाष चौक की ओर।
0 झगरहा तिरहा से कोरकोमा, गोढ़ी रोड, उरगा होते हुए।
0 रिस्दी चौक से सीएसईबी चौक, राताखार से सर्वंमंगला होते हुए।
0 उरगा चैक से तरदा तिराहा से सर्वमंगला होते हुए कुसमुण्डा , बालको।
0 बरमपुर से सीतामढ़ी होते हुए कुसमुण्डा, कटघोरा की ओर

बॉक्स

पार्किंग पॉइंट
0 रिस्दी चौक के पास पार्किंग
0 झगरहा चौक के पास
0 आईटी कॉलेज तिराहा के पास।
0 नकटीखार तिराहा के पास।
0 भालू सटका के पास।
0 आईटी कॉलेज के अंदर पार्किंग।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This