Friday, February 20, 2026

शराब में मिलावट करते पकड़े गए कर्मी

Must Read

शराब में मिलावट करते पकड़े गए कर्मी

कोरबा। मिलावट के विरुद्ध कसावट के लिए सख्त कदम उठाते हुए बीते शनिवार को शहर की अंग्रेजी में छापा मार कार्यवाही की गई। मौके पर इस वाइन शॉप में पूरी टीम ही मिलावट का कारोबार करते अंग्रेजी की खाली बोतलों को आधी मदिरा को पूरा करते पकड़ी गई। विदेशी मदिरा दुकान ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में आकस्मिक निरीक्षण दौरान सुपरवाइजऱ प्रतिपाल यादव, सेल्समेन प्रवीण जयसवाल व मल्टीवर्कर होलिका सिंह को मदिरा मिलावट करते पकड़ा गया। आरोपियों के क़ब्ज़े से 6 नग मैकडॉवेल्स नम्बर वन बॉटल में भरी मिलावटी मदिरा, 6 नग मैकडॉवेल्स नम्बर वन बॉटल की ख़ाली शीशी ढक्कन, 6 नग गोवा व्हिस्की बॉटल ख़ाली शीशी व 4 नग आफ्टरडार्क बॉटल की ख़ाली शीशी व ढक्कन बरामद किया गया।आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 38(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा के वार्ड 5 में 4.74 लाख की सीसी रोड सालभर से अधूरी, रहवासियों में रोष

वार्ड क्रमांक 5 में 4 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड एक साल से अधूरी...

More Articles Like This