Friday, February 13, 2026

विश्व महासागर दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान, हसदेव नदी के तट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

Must Read

विश्व महासागर दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रमदान, हसदेव नदी के तट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

कोरबा। विश्व महासागर दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर हसदेव नदी के तट की साफ सफाई की गई। एनसीसी कैडेट्स की टीम में जूनियर अंडर ऑफिसर रेखा प्रधान, सार्जेंट अंजली मिश्रा ने सहभागिता प्रदान की। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा की एनसीसी इकाई का यह कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य अजय मिश्रा के मार्गदर्शन व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अनिता यादव की अगुआई में आयोजित किया गया। इसके अलावा प्रति सप्ताह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप महाविद्यालय प्रांगण के पीछे नदी के किनारों पर साफ सफाई के लिए जागरुकता एवं श्रमदान किया गया।

Loading

Latest News

पेट दर्द से कराह रहे युवक ने खाया टेबलेट, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

कोरबा। महुआडीह में रहने वाले युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह पूरी रात पेट दर्द से कराहता रहा।...

More Articles Like This