Friday, February 13, 2026

बाँकी बस्ती,पुरैना,मड़वाढोढा में जल आपूर्ति की मांग को लेकर 11 जून को चक्काजाम करेगी माकपा

Must Read

बाँकी बस्ती,पुरैना,मड़वाढोढा में जल आपूर्ति की मांग को लेकर 11 जून को चक्काजाम करेगी माकपा

कोरबा। बांकीमोंगरा क्षेत्र के खनन प्रभावित गांवो बांकी बस्ती,मड़वाढोढा,पुरैना में एसईसीएल द्वारा पूर्व की तरह दिए जा रहे जल आपूर्ति को बंद किए जाने से परेशान ग्रामीणों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पार्षद राजकुमारी कंवर के नेतृत्व में बांकी बस्ती के पास कल 11 जून को चक्काजाम करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि कोयला खनन के कारण खनन प्रभावित गांवों में जल स्तर काफी गिर चुका है और अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एसईसीएल ही पीने, निस्तारी और सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध करते आया है, लेकिन बांकी खदान बंद होने के बाद अब एसईसीएल द्वारा इन बांकी बस्ती, पुरैना, मड़वाढोढा गांवों में जल आपूर्ति रोक दी गई है, जिससे यहां के ग्रामीणों का न केवल दैनिक दिनचर्या गड़बड़ा गई है, बल्कि खेती-किसानी पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। माकपा द्वारा चक्काजाम की चेतावनी के बाद भी एसईसीएल प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों के पानी के समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने आरोप लगाया कि बांकी खदान से कमाई बंद होते ही अब एसईसीएल अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को पूरा करने से मुकर रहा है, जबकि किसानों की आजीविका सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को पाना ग्रामीणों का अधिकार है। माकपा नेता झा ने कहा कि तीनों गांव को पानी दो नहीं तो कोल परिवहन नहीं होने देंगे। माकपा नेता ने जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाया की बांकि मोंगरा के आस पास के गांव में खदान से पानी सप्लाई के लिए योजना बनी और प्रबंधन ने प्रशासन को पैसा भी उपलब्ध कराया लेकिन कई साल पैसा रखने के बाद प्रशासन ने पैसा वापस कर दिया जिससे जल आपूर्ति की योजना फाइलों में ही बंद हो गया। माकपा के प्रतिनिधि मंडल के साथ ही जवाहर सिंह कंवर, श्रवण दास,शिव पाल,राजू यादव,जीर्दोधन के साथ ग्रामीणों ने एसईसीएल के कोरबा महाप्रबंधक के साथ ही जिला प्रशासन को भी पत्र लिखकर पानी समस्या के समाधान की मांग की है उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित गांवों में एसईसीएल को पूर्व की तरह जल आपूर्ति करना होगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This