Friday, February 13, 2026

धान बीज लेने जा रही महिला पर हाथी ने किया हमला, मौत, पति ने भागकर बचाई जान, लोगों में दहशत

Must Read

धान बीज लेने जा रही महिला पर हाथी ने किया हमला, मौत, पति ने भागकर बचाई जान, लोगों में दहशत

कोरबा। जिले के जंगलों में हाथियों का विचरण बना हुआ है। अब तक हाथी मकान को क्षति पहुंचाने के साथ फसल व अनाज को चट कर रहे थे। अब एक हाथी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया है। पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथी के हमले से मौत के बाद वन अमला अलर्ट हो गया है। वहीं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।कोरबा वन मंडल में दंतैल के हमले से महिला यादो बाई कंवर 50 वर्ष की मौत हो गई। उसके पति वृक्षराम ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि पति-पत्नी ग्राम बासिन से धान बीज लेने गिरारी जा रहे थे। इससे पहले देर रात ऐलोंग से कलमी टिकरा पहुंचे दंतैल के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी जिसके कारण ग्रामीणों को अलर्ट नहीं किया जा सका था। हाथी का सामना दंपत्ति से हो गया। हाथी को देखकर पति पत्नी ने बचने का प्रयास किया, लेकिन यादो बाई इसमें सफल नहीं रही। हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। वहीं पति वृक्षराम किसी तरह बचने में कामयाब रहा। इधर आज सुबह श्यांग क्षेत्र में हुई घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। सूचना के बाद वन अफसर मौके पर पहुंचे हैं और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This