सोसायटी को चोरों ने बनाया निशाना
कोरबा। सर्वमंगला नगर वार्ड क्रमांक 54 के सरकारी राशन दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 31 बोरी चावल पार कर दिया। सरकारी राशन दुकान श्री लक्ष्मी स्वास्थ्य समूह के नाम से पंजीकृत है। यहां काम करने वाली कुसुम यादव हमेशा की तरह शनिवार को सुबह 9 बजे दुकान पहुंची तब उसने देखा कि दुकान के दरवाजे पर लगा ताला गायब था और सेंटर लॉक भी खुला हुआ था। अंदर जाने पर उसने देखा कि दुकान में रखें 31 बोरी चावल गायब हैं। कुसुम ने बताया कि उसने गुरुवार को शाम 7 बजे तक हितग्राहियों को चावल वितरण किया, फिर दुकान बंद कर घर चली गई थी। शुक्रवार को मीटिंग होने की वजह से दुकान बंद था। शनिवार को जब सुबह 9 बजे दुकान आई तो घटना की जानकारी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दुकान में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण चोरी की घटना का कैमरे में कैद नहीं हो पाई। सर्वमंगला पुलिस मौके पर पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरों की पतासाजी कर रही है।
![]()




























