Saturday, February 14, 2026

अब ट्राई का अफसर बनकर ठगने का प्रयास कर रहे ठगराज, मैसेज के माध्यम से किया जा रहा है अलर्ट

Must Read

अब ट्राई का अफसर बनकर ठगने का प्रयास कर रहे ठगराज, मैसेज के माध्यम से किया जा रहा है अलर्ट

कोरबा। हैकर्स तरह-तरह के उपाय कर लोगों को लूटने व उनके बैंक खाली करने का प्रयास कर रहे हैं। ताजा मामले में अब ट्राई के नाम पर लोगों को धमकी दी जा रही है। इसमें ट्राई के नाम से लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है या कालकर फिशिंग लिंक पर क्लिक करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस बात को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) भी मान रहा है, इसलिए उसने मैसेज भेजकर लोगों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है।शुक्रवार को शहरवासियों को ट्राई के माध्यम से ऐसे ही मैसेज मिले जिसमें कहा गया कि दूर संचार विभाग की ओर से आपके मोबाइल को डिस्कनेक्ट करने की धमकी देने वाले किसी भी कॉल को डिस्कनेक्ट करें और उसकी सूचना दें।बदमाश लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए वाट्सअप संदेश, एसएमएस और वॉयस कॉल भेज रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वे ट्राई से हैं। वे जाली नोटिस का उपयोग कर रहे हैं, जो ट्राई के वरिष्ठ अधिकारियों की और से भेजे गए आधिकारिक संचार जैसा दिखता है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि लोग उस पर विश्वास कर बताए एप को डाउनलोड कर लें या फिर लिंक को क्लिक कर लें। नोटिस प्राप्तकर्ता को हैकर्स मोबाइल नंबर से जुड़ी अवैध गतिविधि का झूठा आरोप लगाते हैं।
बॉक्स
ट्राई मैसेज भेज कर रहा सावधान
ट्राई ने लोगों को सावधान करने के लिए मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं। मैसेज में लोगों को बताया जा रहा है कि ट्राइ मोबाइल नंबर डिस्कनेक्ट करने के बारे में संदेशों या आधिकारिक नोटिस के माध्यम से कोई बात शुरू नहीं करता है। ट्राई किसी भी तीसरे पक्ष की एजेंसी को ऐसे उद्देश्यों के लिए ग्राहकों से संपर्क करने के लिए अधिकृत नहीं किया है। इसलिए ट्राई से होने का दावा करने वाले और मोबाइल नंबर डिस्कनेक्ट करने की धमकी देने वाले किसी भी प्रकार के संचार (कॉल, संदेश या नोटिस) को संभावित धोखाधड़ी का प्रयास समझें।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This