Friday, February 13, 2026

ग्राम पंचायत डोकरमना के आश्रित ग्राम में विद्यालय शुरू करने की मांग

Must Read

ग्राम पंचायत डोकरमना के आश्रित ग्राम में विद्यालय शुरू करने की मांग

कोरबा। ग्राम पंचायत डोकरमना के आश्रित ग्राम तेलारबहर के नाम से प्राथमिक शाला स्कूल संचालित था, जो अब बंद है। जिसके संचालन की मांग ग्राम पंचायत डोकरमना के सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर से की है। सरपंच द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम डोकरमना के अन्तर्गत तेलारबहर के नाम से बहुत पहले प्राथमिक शाला स्कूल संचालित था। मगर 2 वर्षों से बंद हो गया है। तेलार बहर के ग्रामीणों के बच्चो को नदी नाला पार कर कई किलोमीटर दूर स्कूल जाना पडता है। जिससे नदी नाले में पानी बढ़ जाने से बच्चे पढ़ाई से वंचित हो जाते है और हर रोज स्कूल नहीं जा पाते है। गांव से ही कई किलोमीटर स्कूल होने से बच्चों को माता पिता के द्वारा भी स्कूल नहीं भेजा रहा है,। उक्त गांव में बच्चों की संख्या 35 है, जिससे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं तथा शासन के नियमानुसार हर बच्चों को स्कूल शिक्षा देना अनिवार्य है। परंतु शासन प्रशासन स्कूल को बंद कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। शिक्षक के द्वारा बोला गया था कि स्कूल को 16 जून से चालू किया जावेगा। अभी तक स्कूल में ना तो मरम्मत कार्य शुरू हुआ है और ना ही स्कूल अभी तक खुली है। उन्होंने मांग की है कि बच्चों के स्थिति को देखते हुये हुए ग्राम पंचायत पंचायत डोकरमना के आश्रित ग्राम तेलार बहर के नाम से प्राथमिक शाला स्कूल संचालित करे ताकि हर बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This