Friday, February 13, 2026

अंडर ब्रिज प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Must Read

अंडर ब्रिज प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

कोरबा। शहर में बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज से प्रभावित करीब 70 परिवार की महिलाएं कलेक्टर से मिलने पहुंचीं थी। कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याओं और व्यथा से उन्हें महिलाओं ने अवगत कराया। महिलाओं ने बताया कि करीब 70 परिवार को अंडर ब्रिज बनने के कारण हटाने का नोटिस जारी हुआ है, हम सब अपनी समस्याओं से कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराते हुए उचित मुआवजा सहित अन्य जरूरी संसाधनों की मांग आवेदक से माध्यम से करने आए हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर सरकार को जमीन की आवश्यकता है तो वह जरूर ले लेकिन उससे पहले हमारी व्यवस्था करें ताकि वे अपने बाल बच्चों सहित अच्छे से गुजर बसर कर सके। महिलाओं ने कहा है कि उचित मुआवजा तथा बेहतर प्रबंधन नहीं होने से जमीन खाली नहीं करेंगे।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This