Thursday, February 12, 2026

पत्नी और बच्चों पर अधेड़ ने टंगिया से किया हमला, तीनों की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल

Must Read

पत्नी और बच्चों पर अधेड़ ने टंगिया से किया हमला, तीनों की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल

कोरबा। रामपुर में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब घात लगाकर बैठे अधेड़ ने अपनी ही पत्नी व बच्चों पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में तीनों को गंभीर चोटें आई। उन्हें इलाज के लिए डायल 112 की टीम ने अस्पताल दाखिल कराया। आरोपी कोर्ट से भरण- पोषण देने के फैसले को लेकर क्षुब्ध था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिफ्तार कर हत्या के प्रयास के मामले में जेल दाखिल करा दिया है। घटना बुधवार की सुबह करीब 7 बजे की है। करतला थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर में शरद दास 50 वर्ष निवास करता था। उसने करीब 6 साल पहले किसी गैर महिला से शादी कर ली। वह अपनी पहली पत्नी टिका बाई 45 वर्ष, पुत्र पवन दास 24 वर्ष तथा पुत्री टिंकी से अलग रह रहा था। टिका बाई ने अपने पति के खिलाफ कुटुम्ब न्यायालय में याचिका दायर की थी। मामले में 7 जून को कोर्ट ने फैसला दे दिया जिसमें शरद को भरण पोषण देने का आदेश हुआ था। इसके लिए उसे 10 जून का समय मिला था। टिका बाई अपने बच्चों के साथ 10 जून को कोर्ट पहुंची, लेकिन शरद दास उपस्थित नहीं हुआ। टिका बाई दो दिनों तक अपने भाई के घर ठहरी हुई थी। वह पुत्र व पुत्री के साथ सुबह घर पहुंची। वे तीनों शरद दास के मंसूबे से अंजान थे। शरद दास घर के सामने बाइक में टंगिया को छिपाकर बैठा हुआ था। जैसे ही पवन ने अपनी बाइक खड़ी की शरद दास ने टंगियां से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह हमले के दौरान किसी पंचराम द्वारा जमानत करा लेने की बात कहता रहा। इस हमले में पत्नी व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख- पुकार सुनकर बस्तीवासियों की भीड़ लग गई। इस बीच मौका पाकर शरद फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 कर्मियों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए करतला सीएससी के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया। यह खबर मिलते ही करतला थाना प्रभारी आशीष सिंह ने तत्काल मौके के लिए टीम रवाना कर दिया। एसआई बिसोहन चंद्रा आरक्षक विकास कोसले व मुकेश लहरे ने घंटों मशक्कत के बाद आरोपी को धर दबोचा। मामले में धारा 307 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This