हाट बाजार में घूम घूमकर मोबाइल चुराने वाले दो पकड़ाए, आरोपियों से 16 मोबाइल जब्त
कोरबा। हाट बाजार में घूम घूमकर मोबाइल पार करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से 16 नग मोबाइल जब्त किया है।सीएसईबी चौकी पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी झारखंड अंतर्गत महाराजपुर बाजार निवासी मनोरंजन कुमार मंडल 24 वर्ष व लोबिन कुमार महतो 28 वर्ष को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने हाट बाजार से मोबाइल चोरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश मातहतों को दिए हैं। इसी तारतम्य में पुलिस द्वारा गुप्तचरों को अलर्ट किया गया था। सीएसईबी चौकी पुलिस को शहर में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि तुलसीनगर में सामुदायिक भवन के पास झारखंड से आए दो युवक पुराना मोबाइल फोन रखे हुए हैं और उसे बेचने ग्राहक तलाश कर रहे हैं की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर टाल मटोल करते रहे। कड़ाई से पूछताछ करने पर गांव से आकर बाजार में चोरी करना कबूल किया। उन्होंने बुधवारी बाजार से मोबाइलों की चोरी की बात स्वीकार की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए कार्यवाही की है।
![]()




























