Tuesday, February 10, 2026

महिला से गैंगरेप करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

महिला से गैंगरेप करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में 35 साल की महिला से बुधवार रात गैंगरेप किया गया। शहर के खरमोरा की रहने वाली महिला अपने घर में अकेली थी तभी 6 युवक उसके घर पहुंच गए। ये सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे और शराब के नशे में थे धुत थे। पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक महिला का एक बच्चा भी है जो पिता के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। महिला के अकेले होने के बाद फायदा उठाकर युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी भाग निकले।आरोपियों के भागने के बाद महिला किसी तरह पुलिस थाने पहुंची। उसने आपबीती और आरोपियों की हैवानियत पुलिस को बताई जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। सभी युवक आसपास की ही बस्ती के थे, पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी और वहीं से सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का नाम राजेश कुमार गोड, गुलशन गिदोडे, गुलशन नटराज ,अजय खेरवार, गुड्डू साहू और संदीप यादव है। पूछताछ और उनके रिकॉर्ड से पता चला कि पकड़े गए आरोपी पहले भी कई केस में जेल जा चुके हैं। साथ ही जेल से छूटने के बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This