Monday, February 16, 2026

यातायात पुलिस ने अभियान के तहत एक ही दिन में दो दर्जन से अधिक वाहनों पर की सख्त कार्यवाही

Must Read

यातायात पुलिस ने अभियान के तहत एक ही दिन में दो दर्जन से अधिक वाहनों पर की सख्त कार्यवाही

कोरबा। जिला यातायात पुलिस द्वारा लगातार शहर की सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करने वालों को समझाईश जाती है। लेकिन इसके बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते शाम के समय शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। यातायात पुलिस के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो में लोगों को सचेत किया जा रहा है कि मुख्य मार्गो पर गाड़ियों की पार्किंग न करें। फिर भी बहुत से लोग यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास को अनदेखा कर रहे हैं। अब यातायात कोरबा जिला पुलिस ने फिर से अभियान छेड़ दिया है, कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात प्रभारी एएसआई मनोज राठौर एवंं उनकी टीम द्वारा शहर में फिर से शहर के विभिन्न मार्गो में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूली की जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई श्री राठौर ने बताया कि शुक्रवार को शहर के अलग-अलग जोन में विशेष अभियान चलाया गया एवं मुख्य मार्ग मे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के वाहनों को लॉक किया गया और उनसे जुर्माना वसूली की कार्यवाही की गई है,1 ही दिन में शहर के अलग-अलग स्थान में लगभग दो दर्जन से अधिक चार पहिया वाहन में लॉक करने की कार्यवाही की गई है। पुलिस का कहना है कि अभियान अब निरंतर जारी रहेगा।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This