छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना की हुई बैठक
कोरबा। शहर के सियान सदन में रविवार को छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना की बैठक हुई। इसमें एसईसीएल की कोयला खदानों में नियोजित निजी कंपनियों में स्थानीय युवाओं को काम पर रखने की मांग पर 18 जून को होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई है। संगठन के जिलाध्यक्ष अतुल दास महंत की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। शहर व गांवों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा 2024 में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव पर भी चर्चा की। बैठक में संगठन मंत्री गंभीर दास, सह-संयोजक भरत पटेल, उपाध्यक्ष राहुल मिरी, शहर अध्यक्ष किरण निराला, शहर संगठन मंत्री खेम साहू, बालको खड़ संयोजक राजेश साहू समेत अन्य मौजूद रहे।
![]()




























