Saturday, February 14, 2026

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे बेजा कब्जा कर बनाया मकान

Must Read

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे बेजा कब्जा कर बनाया मकान

 

कोरबा। शहर के मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण कर मकान का निर्माण कर लिया गया है। पेड़ पौधों के बीच कुछ लोगों ने भवन बना लिया है। जिसकी भनक लगने पर नगर निगम अलर्ट हो गया है। कब्जा हटाने नोटिस चस्पा किया गया है। नगर निगम के अनेक क्षेत्रों में बेजा कब्जा की शिकायतें हैं। शासकीय जमीनों पर कब्जा कर मकान बना लिए गए हैं। कुछ इसी तरह की स्थिति शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के पीछे निर्मित हो चुकी है। यहां कुछ लोगों ने बिना अनुमति के भवन का निर्माण कर लिया है। जिसके खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करने नोटिस चस्पा कर दिया है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए बेजा कब्जा स्थल पर नोटिस चस्पा कर उक्त निर्माण को हटाने की चेतावनी दी गई है। लगभग एक सप्ताह पूर्व नगर निगम के सहायक अभियंता द्वारा नोटिस चस्पा किया गया है, लेकिन कब्जा हटाने की कार्रवाई अभी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कब्जा नहीं हटाए जाने पर नगर निगम का तोडू अमला अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने कालेज के पीछे व्यापक पैमाने पर बेजा कब्जा करते हुए भवन का निर्माण कर रखा है। ईंट के भवन बनाकर उसमें शीट का छप्पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ रसूखदारों की भूमिका भी हो सकती है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This