Friday, February 13, 2026

पुत्र के साथ लापता हुई महिला, खोजबीन जारी

Must Read

पुत्र के साथ लापता हुई महिला, खोजबीन जारी

कोरबा। विकासखंड पाली से 38 साल की महिला अपने 4 वर्षीय पुत्र के साथ लापता है। बताया जाता है कि 5 दिन पहले महिला अपने घर से यूनियन बैंक की पोड़ी शाखा जाने के लिए निकली थी, उसके बाद घर नहीं लौटी। देर शाम तक महिला के घर आने का परिवार ने इंतजार किया लेकिन वह घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों को चिंता बढ़ गई।उन्होंने महिला से संपर्क किया लेकिन कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ। तब परिवार ने रिश्ते-नाते में जा-जाकर महिला के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवार की ओर से महिला की गुमशुदगी की सूचना पाली थाना को दी गई है। पुलिस सूचना दर्ज कर महिला की तलाश कर रही है। वह अपने साथ 4 साल के बच्चे को भी ले गई है। पुलिस ने हुलिया के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की गुमशुदगी के संबंध में परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी। यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि कहीं उसे ससुराल में प्रताडि़त तो नहीं किया जा रहा था। घटना को लेकर पुलिस मायके वालों का भी बयान दर्ज करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सबसे अधिक पारिवारिक विवाद और दाम्पत्य जीवन में तनाव के कारण सामने आ रही है। पहले भी पुलिस ने ऐसी महिलाओं को ढूंढकर परिवार तक पहुंचाया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This