Saturday, February 14, 2026

प्राचार्य और हेड मास्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप, कराते प्रशिक्षक ने डीईओ से की शिकायत

Must Read

प्राचार्य और हेड मास्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप, कराते प्रशिक्षक ने डीईओ से की शिकायत

कोरबा। विकासखंड करतला अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी के प्राचार्य व पूर्व माध्यमिक शाला के हेडमास्टर पर कराते प्रशिक्षक ने पांच-पांच हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीडि़त ने जिला शिक्षा अधिकारी से की है। आडियो वीडियो के साथ किए गए लिखित शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला को जांच करने का आदेश दिया है। मामले की शिकायत ग्राम पंचायत नवापारा कोथारी निवासी करन कुमार बरेठ ने की है। शिकायत में कहा गया है कि वह महाविद्यालयीन छात्र है। वह केन्द्रीय योजना रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत स्कूलों में कराते का प्रशिक्षण दे रहा है। अपनी क्षमता अनुसार चार स्कूलों में प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। शासकीय उमा विद्याालय कोथारी के प्राचार्य कमल नारायण भारद्वाज तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोथारी के प्रधानपाठक तुलाराम भारद्वाज द्वारा मानदेय राशि में से पांच-पांच हजार रुपए की मांग की जा रही है। मना करने पर स्कूल में प्रशिक्षण बंद कराने की बात कही जा रही है। मामले की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय ने आवेदन को विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला को अग्रेषित करते हुए जांच कर प्रतिवेदन तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराने आदेशित किया है। पीडि़त द्वारा अनुचित व्यवहार का वीडियो तथा आडियो भी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है। डीईओ टीपी उपाध्याय का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। जिसके आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला को जांच कर प्रतिवेदन देने कहा गया है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This