Tuesday, February 17, 2026

सूने मकान में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

सूने मकान में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। दोपहर में आधे घंटे के लिए सूना छोड़े मकान का ताला तोडक़र चोरों ने 5 हजार नगदी समेत को सामान पार कर दिया। बालको थाना क्षेत्र के भटगांव निवासी समल बाई राठिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 जून दोपहर 12 बजे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर वह अपने बेटे को ढूंढने निकली, जो अपनी बहन के घर पर मिली। उसे साथ में लेकर दोपहर 12.30 बजे घर पहुंचने पर मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर प्रवेश करने पर आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। जमीन पर कपड़ा बिखरा मिला। 5 हजार नगदी समेत सोने की माला व अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया था। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This