लापता युवक की खोलार नदी के किनारे मिली लाश

Must Read

लापता युवक की खोलार नदी के किनारे मिली लाश

कोरबा। भैरोताल क्षेत्र में नदी किनारे युवक की लाश देखे जाने से हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुराकछार भैरोताल में खोलार नदी के किनारे एक पेड़ के नीचे युवक का शव देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने बताया की मृतक चंद्रिका दफाई निवासी कैलाश कुमार नेताम उर्फ पप्पू है, जो की बीते 2 दिन से लापता था। आशंका जताई जा रही है की मृतक ने पेड़ पर ही फांसी लगाई थी, मृतक के गले में फंदा है और पेड़ की टहनी भी टूटी हुई है। फिलहाल पुलिस जांच उपरांत ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

Loading

Latest News

होलिका दहन हुआ सम्पन्न, लोगो ने आस्था के साथ किया पूजा अर्चना

📢 आज होलिका दहन समारोह संपन्न हुआ — भारतभर की तरह कई स्थानों पर भक्तों ने आज होलिका दहन...

More Articles Like This